Sun. Sep 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा ने रविवार को “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। तड़के सुबह सोसायटी के सदस्य जिलाधिकारी आवास के निकट पहुंचे और देवदार, बांज, नींबू, कढ़ीपत्ता सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही धरती को हरा-भरा और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है। रेडक्रॉस सोसायटी समय-समय पर सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, रेडक्रॉस के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, चेयरमैन आशीष वर्मा, यूथ चेयरमैन अमित साह ‘मोनू’, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह, पार्षद अभिषेक जोशी, पवन साह, वरिष्ठ सदस्य अनूप साह, राजेश खोलिया, अमन नगरकोटी, अरविंद जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।