Thu. Aug 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्री-पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश हेतु विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस दौरान कुल 149 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया।
साक्षात्कार प्रक्रिया का निरीक्षण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने किया। उनके साथ शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार जोशी, विधिक सलाहकार प्रो. डी.के. भट्ट, दृश्यकला संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी, कला संकायाध्यक्ष प्रो. हरीश चंद्र जोशी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. एच.आर. कौशल, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. ए.के. नवीन, शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. रिजवाना सिद्दीकी, सहायक निदेशक प्रो. रुबीना अमान, प्रो. डी.पी. यादव, डॉ. दीपक तथा कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने साक्षात्कार प्रक्रिया के सफल आयोजन पर शोध एवं प्रसार निदेशालय की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से शोध के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि गृह विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, रसायन विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन, समाजशास्त्र, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, गणित, जंतु विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, चित्रकला तथा रक्षा अध्ययन सहित विभिन्न विषयों में साक्षात्कार संपन्न हुए।
उन्होंने बताया कि सभी विषय संयोजकों एवं सह-संयोजकों को पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देश दिए गए थे तथा पर्यवेक्षकों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। साक्षात्कार के सफल आयोजन में सभी विषय संयोजकों एवं सह-संयोजकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।