Mon. Aug 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी व इस्तेमाल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम को संदिग्ध वाहन के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की गई।
तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी जतिन्द्र सिंह (32 वर्ष), पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी कब्जे में लिया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
बरामदगी
एक अवैध तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर
वरना कार संख्या UK06R-8499
गिरफ्तारी टीम
व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, अ0उ0नि0 राम सिंह अधिकारी, हे0कानि0 मनोज कुमार, कानि0 ना0पु0 धीरेन्द्र अधिकारी, कानि0 राहुल राणा, कानि0 कुन्दन सिंह एवं हो0गा0 अमरबण गोस्वामी शामिल रहे।