Wed. Sep 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. शमशाद (25) पुत्र अनवार हुसैन, निवासी रूपपुर, थाना शहजाद नगर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जोशी बिहार, गौजाजाली, बनभूलपुरा शामिल है। उसके विरुद्ध विशेष सत्र परीक्षण संख्या 87/2022, मुकदमा अपराध संख्या 310/2021, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।
दूसरा गिरफ्तार वारंटी मोन्टी (26) पुत्र लाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा है। उसके विरुद्ध सीसी संख्या 32/2026, एफआईआर संख्या 29/2026, धारा 75(1)(i)/333 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारंट था।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद, कांस्टेबल लक्ष्मण राम एवं कांस्टेबल मो. यासीन शामिल रहे