जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा जिला योजना सदस्य पद पर भाजपा पार्षद संजय जोशी के निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्वाचन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया और संजय जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय जोशी के निर्वाचन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनके माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं को जिला योजना के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि संजय जोशी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ जिला योजना के समक्ष रखेंगे और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संजय जोशी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, मनोज सनवाल, अर्जुन बिष्ट, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, राहुल जोशी, इंद्रमोहन भंडारी, ज्योति साह, विजय भट्ट, श्याम पांडे, देवेश बिष्ट, मनोज भंडारी मंटू, मीरा मिश्रा, नेहा टम्टा, वंदना वर्मा, एकता वर्मा, राधा मटियानी, नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी, जगमोहन बिष्ट सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
