Fri. Oct 16th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊं की ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री नंदादेवी रामलीला के पंचम दिवस राम वन गमन से लेकर दशरथ मरण और चित्रकूट मिलन तक के मार्मिक प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला के दौरान राम-सीता-लक्ष्मण वन गमन, सुमंत प्रसंग, केवट प्रसंग, भिल्ल प्रसंग, वनवासिन प्रसंग, भरत-कैकई संवाद, शत्रुघ्न-मंथरा प्रसंग, दशरथ विलाप, दशरथ मरण और चित्रकूट मिलन को कलाकारों ने जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, वरिष्ठ व्यापारी नवीन वर्मा, मनोज भंडारी, सुभाष अग्रवाल, मानवेन्द्र साह, मोहन भंडारी और वरिष्ठ पत्रकार शिवराज कपकोटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के सचिव एवं नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।
रामलीला मंचन की शुरुआत श्रीराम स्तुति के साथ हुई। इससे पूर्व छोटे-छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हारमोनियम पर राजन नयाल और तबले पर शेखर सिजवाली ने संगत दी। वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।
दशरथ की भूमिका नवीन बिष्ट, कैकई की पुष्पा रौतेला, कौसल्या की नेगी, सुमित्रा की दीक्षा हरबोला, राम की द्रोण नेगी, लक्ष्मण की अविरल जोशी, सीता की किरन परगाई, भरत की सौम्या सनवाल, शत्रुघ्न की आदित्य गुरुरानी, सुमंत की राजेंद्र रौतेला तथा केवट की भूमिका संजय साह ने निभाई। अन्य पात्रों के रूप में परितोष जोशी, हर्षु जोशी, संजय जोशी, शशि मोहन पांडे, अभिनव मेहरा, अमित उप्रेती सहित अन्य कलाकारों ने सहयोग किया।
पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा ने किया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी और जीवन पाठक ने संपन्न कराया।
मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट और कविश अरोरा ने विशेष योगदान दिया। आकर्षक दशरथ दरबार, केवट सेट और चित्रकूट सेट ने मंचन को भव्यता प्रदान की। पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर ने पात्रों को क्रमबद्ध रूप से मंच पर भेजने की जिम्मेदारी संभाली। पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट और कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्र मोहन परगाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रामलीला का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से नमन बिष्ट ने किया। राजू साह एवं उनकी टीम ने उत्कृष्ट ध्वनि व्यवस्था और आकर्षक प्रकाश संयोजन से प्रत्येक प्रसंग को प्रभावशाली बना दिया। प्रकाश एवं ध्वनि की शानदार तकनीकी प्रस्तुति ने मंचित दृश्यों को और अधिक जीवंत एवं भावपूर्ण बना दिया, जिससे दर्शक देर तक मंत्रमुग्ध रहे।
मंदिर प्रांगण में रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों को सुव्यवस्थित ढंग से बैठाने में राजेश पालनी, दिनेश जोशी और कमेटी के कोषाध्यक्ष धनंजय साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, अमरनाथ सिंह नेगी, हरि विनोद साह, सुमन सनवाल, संगीता पांडे, पूनम पाठक, भावना पांडे, मीनाक्षी हरबोला, हिमांशु परगाई, आयुष वर्मा, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह, प्रेम बहादुर, मारूत साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे।