Wed. Nov 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी एवं कोतवाल अल्मोड़ा श्री योगेश उपाध्याय के जनपद से स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान वक्ताओं ने योगेश उपाध्याय के खेल के प्रति समर्पण, बैडमिंटन के क्षेत्र में उनकी सक्रियता तथा खेल जगत से जुड़े उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगेश उपाध्याय ने पुलिस सेवा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके स्थानांतरण से अल्मोड़ा के बैडमिंटन परिवार को उनकी कमी खलेगी।
इस अवसर पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी.एस. मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल सिंह मेहता, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, मीडिया प्रभारी डी.के. जोशी, सलाहकार जगमोहन सिंह फर्त्याल, अरविंद जोशी, संजय खोलिया, हिमांशु राज,जीवन सिंह अधिकारी एवं डी.के. शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमियों ने योगेश उपाध्याय को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सभी ने उनके आगामी कार्यकाल एवं जीवन की नई पारी के लिए सफलता, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।