Sat. Aug 8th, 2026
Spread the love

जनता नामा भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा-आज जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की जिला समिति ने चुनावी कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रैस कर घोषित किया।समिति के मुख्य चुनाव संयोजक भानु प्रकाश तिलारा जी ने बताया कि आगामी बार के चुनाव के लिए 2 सितम्बर एवं 4 सितम्बर को नामांकन फार्म वितरण,5 सितम्बर को नामांकन फार्म जमा,6सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच,8 सितम्बर को चुनावी सभा,11 सितम्बर को मतदान एवं 11 सितम्बर को ही सायं 3 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे एवं इसी दिन विजयी प्रत्याशियों की शपथ भी होगी।प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव संयोजक भानु प्रकाश तिलारा, सदस्य वैभव पाण्डेय,भगवती प्रसाद पाण्डेय,विमला नवीन्द्र,संतोष कुमार पन्त, त्रिभुवन शर्मा,कमलेश कुमार आदि शामिल रहे।


You missed