जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा दीपावली के त्योहार को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी क्रम में कचहरी बाजार स्थित शहर की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में भी ग्राहकों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिष्ठान में रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और बड़ी LED टीवी की अच्छी बिक्री हो रही है। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकान में चहल-पहल बनी हुई है।
प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रकाश रावत ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पिछले 38 वर्षों से प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स ने अल्मोड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी विश्वसनीय पहचान कायम रखी है। बेहतर सेवा, गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी रहे हैं।
त्योहारी खरीदारी को और आकर्षक बनाने के लिए प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों को विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ₹5001 तक के स्क्रैच कार्ड दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी आकर्षक लकी ड्रॉ आयोजित किया जा रहा है।
लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में LED टीवी, द्वितीय पुरस्कार में रेफ्रिजरेटर और तृतीय पुरस्कार में वाशिंग मशीन रखी गई है। इसके अतिरिक्त 101 ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। सभी पुरस्कारों का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।
प्रकाश रावत ने बताया कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर उत्पादों और सेवाओं के साथ खरीदारी का सुखद अनुभव देना है। 38 वर्षों से ग्राहकों का बना विश्वास ही प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स की असली पहचान है।
