जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। इस समय की दुःखद खबर अल्मोड़ा पुलिस परिवार से आई है जहां दिल का दौरा पड़ने से पुलिस जवान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मूल रुप से भनड़ा डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ निवासी कानि0 नवीन सिंह कन्याल जो थाना द्वाराहाट में नियुक्त थे, वर्ष 1997 में पुलिस में भर्ती हुए थे उन्होंने सदैव पुलिस विभाग में मेहनत और लगन से कार्य किया, उनका आज दिनांक- 24.04.2023 को दिल का दौरा पड़ने से असामायिक निधन हो गया हैं।

एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीओ विमल प्रसाद प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ ,थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार सहित अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र, पुष्पाजंलि अर्पित कर नम आखों से श्रद्धाजंलि दी गई व उनके परिवारजनों को दुःख इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
और उसके बाद सेरिमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी देकर दिवंगत जवान को अंतिम विदाई दी गई।

एसएसपी अल्मोड़ा सहित अल्मोड़ा पुलिस बल ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दाह संस्कार/अंत्येष्टि हेतु गृह क्षेत्र रवाना किया गया