Sat. Sep 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा।  विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे कर्मियों/अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति को शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था ब्रीडकुल के ए.ई. रवींद्र नितवाल ने निर्माण संबंधी जानकारी दी।

इस अवसर पर उनके साथ विश्वविद्यालय के प्रकाश सती, जे.ई.कमलेश नेगी उपस्थित रहे।