जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अब मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ नही लगानी पड़ेगी।

अल्मोड़ा : जिला चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन ने काम शुरू कर दिया है। आज बुधवार से मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं होने से मरीजों को बेस या निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। खासकर इमरजेंसी के समय मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल को मरीजों को मजबूरन रेफर करना पड़ रहा था। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों पर भी लोग सीटी स्कैन के लिए निजी अस्पतालों में भेजने का आरोप लगा रहे थे। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन सीटी स्कैन शुरू करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहा था। आज बुधवार से जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन होने शुरू हो गए हैं। इसके लिए डॉक्टरों और टेक्नीशियन को ट्रैनिंग भी दे दी गई है। अस्पताल में ही सीटी स्कैन होने का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। अस्पताल के पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन होने आज से शुरू हो गए हैं। अब पर्वतीय जनपद के लोगों को सीटी स्कैन के लिए मैदानी क्षेत्रों या मेडिकल कालेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीटी स्कैन मशीन से अब अनेक प्रकार की बीमारियों का आसानी से पता लगा उपचार में बड़ी मदद मिल सकेगी। खास बात कि सीटी स्कैन से अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि अन्य पर्वतीय जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत से आने वाले मरीजो को भी बड़ी मदद मिलेगी। CT स्कैन सुविधा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे लगातार उच्च अधिकारियों के सम्पर्क में रहकर प्रयासरत थे।