Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजली



उत्तराखंड। सीएम धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व विधायक व उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज प्रातः दून हॉस्पिटल देहरादून में स्वर्गवास हो गया है। गहतोड़ी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। सीएम धामी व भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने किया दुःख व्यक्त

नेता प्रतिपक्ष आर्य ने गहतोड़ी के निधन पर शोक प्रकट किया। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से धामी के हारने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल 2022 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बदले उनको वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स श्रद्धांजलि देते हुए लिखा वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से धामी के हारने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल 2022 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बदले उनको वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

You missed