Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

9 मई 2024 Aaj Ka Panchan MAY 9, 2024

बैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख |आज है चंद्र दर्शन and चैत्र नवरात्री|

आज प्रतिपदा तिथि 06:21 AM तक उपरांत द्वितीया तिथि 04:18 AM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र कृत्तिका 11:55 AM तक उपरांत रोहिणी | शोभन योग 02:41 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग | करण बव 06:21 AM तक, बाद बालव 05:16 PM तक, बाद कौलव 04:18 AM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 02:00 PM – 03:38 PM है | आज चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज।
 

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक ऑफिस में अपने अधिनस्थ के संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद करें। बिजनेस में ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखेंगे। इससे आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे। प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी भावनाओं को छिपाएं नहीं। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है । रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगी, अपने परिवार में एक खुशियों का माहौल रहेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज जातक को परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों की उपलब्धि खुशी देगी। नौकरी में सामान्य व बिजनेस में वृद्धि का समय है। धन लाभ होगा। कुछ जरूरी चीजों के शॉपिंग करेंगे। अपने सामान और पैसे का ध्यान रखें। पड़ोसी से संबंध मधुर होंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे। लेकिन कुछ ऐसी घटना घटेगी जो आपके दिन को खराब भी कर सकती है सतर्क भी रहे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले  आज जातक खुश और हंसमुख रहेंगे। जातक के पास कई अवसर होंगे और बडों के सहयोग से वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और लोकप्रियता बढ़ेगी। बिजनेस, निवेश प्रयासों के लिए समय बेहतर हैं।जो आपके करियर को बेहतर दिशा देंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए जातक का आज धर्म कर्म में मन नहीं लगेगा। पिता या मां की वजह से परेशान रहेंगे। नौकरी में सतर्क रहे। बिजनेस में दूसरों पर विश्वास ना करें। बच्चों को सही मार्गदर्शन करेंगे। खेल या कला के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे। जीवनसाथी के साथ से हर परिस्थिति का सामना हसंते हुए करेंगे।अधिक खर्च होने से धन की परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी। नौकरी में बॉस जातक के काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकते हैं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज जातक की अनुकूल ग्रह स्थिति प्रगति का मार्ग खोलेगी। इससे बिजनेस में विस्तार होंगे और उन्हें लागू करने में भी सफल होंगे। धन लाभ उम्मीद से दिन बेहतर है। भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और कुछ जातक के शादी के सम्बन्ध भी पक्के होंगे। नौकरी से संबंधी यात्रा लाभ देगी। सेहत से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज जातक को बिजनेस में लाभ संभव है जो भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। नौकरी में ट्रांसफर होगा। इससे मन में उलझन रहेगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा, प्रयास करें। आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे ।परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आएंगें। बाहर ना जाएं।बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेगे, जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज के दिन परेशानियों को दूर करने और आगे की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम बिजनेस में मिलेगा। धन के पक्ष में वृद्धि लाने के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई पार्टनरशीप होने की संभावना है। लेकिन खर्च की वजह से परिवार में अनबन होगी। जातक थोड़े लापरवाह रहेंगे, जो निजी संबंधों के लिए सही नही है। धन के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि  आज जातक नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए योजनाओं को स्थगित कर दें, क्योंकि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी वाले जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंध खराब होंगे। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना नौकरी जा सकती हैं। धन संबंधी मामलों में पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। माता के सुख में कमी होगी। व्यस्त समय से कुछ समय निकाल कर अपने जीवन साथी के साथ घूमने जा सकते हैl

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि बाहर ना जाएं। संभव हो तो घर वालों की इम्यूनिटी का भी ख्याल रखें। जातक को छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें । खर्च में वृद्धि हो सकती है जो तनाव देगी। पारिवारिक जीवन में झगड़े और जिद्द से काम बिगड़ेगा। भावनात्मक रूप से परेशान होंगे। सेहत खराब रहेगी। दोस्तों से संबंध खराब होंगे। बच्चों से परेशान रहेंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज का दिन आज जातक की मां की तबियत खराब हो सकती है। इससे जातक का मन मां की खराब सेहत की वजह से परेशान रहेगा। साथ ही, बच्चों की सेहत भी चिंताजनक होगी। किन्तु भौतिक एव आर्थिक समृद्धि के लिए दिन लाभदायक है । कई स्रोतों से लाभ होगा। कुछ लोग दोस्त बनकर घात पहुंचाएंगे सतर्क रहें।I पारिवारिक जीवन में पूर्ण साह्योग मिलेगा और सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रिय होंगे। बिजनेस में नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो खुशी देंगे। किसी मेहमान का आना हो सकता है।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि  जातक आज कुछ धार्मिक काम में शामिल होंगे।जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। आपका पारिवारिक-जीवन खुशी से भरा रहेगा और मानसिक रूप से शांत रहेंगे। दूसरों के लिए मदद के लिए आगे आएंगे। लोग इसके लिए बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण बिजनेस व नौकरी में आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे।परिवार में खुशियां रहेगी।जिसका आनंद पूरा घर वाले उठाएंगे। अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवालें उसके खिलाफ रहेंगे। लॉकडाउन में जातक घर की सजावट पर ध्यान देंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज का दिन नौकरी में सहयोगी की मदद से अपने काम को बहतर बनाएंगे। अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए जातक को अवसर मिलेंगे। राजनीति में प्रयासरत जातक को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं । सिनेमा और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों के लोग व्यस्त रहेंगे। बच्चे और परिवार के कामों से मन प्रसन्न रहेगा। यह माता-पिता के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और अपने बच्चों के लिए विवाह करने का समय है।

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164