Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

यह जमानत भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी : विशाल चौधरी


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट  से मिली अंतरिम जमानत पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा यह असत्य पर सत्य की जीत है, एक बार पुनः बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान की जीत हुई है, हमें पूरा भरोसा था कि भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग पर न्यायपालिका अंकुश लागायेगी।
यह जमानत मात्र अरविंद केजरीवाल की नही बल्कि भारत के लोकतंत्र की ताकत का पर्याय  है, आज देश की जनता के समक्ष यह स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल वो व्यक्तित्व है जिससे भाजपा भयभीत है, उनका जेल से बाहर आना भाजपा की सत्ता से बाहर जाने का आधार बनेगा।
आज देश की जनता प्रसन्न है, इस जमानत का लोकसभा चुनाव मे बडा लाभ आप व विपक्ष को मिलेगा।