Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

विश्व में महात्मा बुद्ध और स्वामी विवेकानंद की ख्याति: प्रो सतपाल बिष्ट


अल्मोड़ा -सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ, अध्ययन केंद्र तथा रामकृष्ण कुटीर के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के विचारों के आलोक में शिक्षा,शिक्षार्थी और शिक्षण संस्थान विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ कुलपति प्रो सतपाल सिंह, मिनिस्टर इन चार्ज वेदांत सोसाइटी न्यूयार्क स्वामी सर्वप्रियानंद, चाणक्य संस्थान, मुंबई एवं अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राधाकृष्णन पिल्लई, ढाका विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो मिल्टन देव एवं रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा बुद्ध और स्वामी विवेकानंद को पूरी दुनिया में अनूठी पहचान है। दोनों ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति को रूबरू कराया। वहीं,  मुख्य वक्ता मिनिस्टर इन चार्ज वेदांत सोसाइटी न्यूयार्क स्वामी सर्वप्रियानंद ने कहा की स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन और उनके विचारों में आज के दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान हैं। मुख्य वक्ता चेतना महाविद्यालय के संस्थापक शैलेन्द्र ने कहा कि उठो, जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, तब तक आगे बढ़ते रहो के आदर्श को युवा समझें। कार्यक्रम को परिषद निदेशक प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट पूर्व कुलपति जगत सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंद्र प्रकाश फुलरिया और आयोजक ललित जोशी ने किया इस मौके पर प्रोफेसर बीडीएस नेगी प्रीति आर्य, डॉ दीपा जलाल, प्रो शेखर चंद जोशी समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्र और शोधार्थी मौजूद है

You missed