जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा: जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से आईटीआई फलसीमा में होगी।

रिटर्निंग आफिसर हस्त-पुस्तिका 2023 के नियम के क्रम में ETPBS की स्कैनिंग हेतु नियुक्त 100 सुपरवाईजरों के अतिरिक्त प्रेक्षक, आरओ एवं 06 एआरओ को छोड़कर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं के मोबाईल फोन को मतगणना परिसर हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुपालन में इन सभी के मोबाईल फोन को मतगणना परिसर के गेट पर एकत्रित कर बक्से में सुरक्षित जमा करने तथा मतगणना के बाद उन्हें सम्बन्धितों को वापस करने के लिए सतीश शर्मा मुख्य उद्यान अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।