Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को जनपद के स्कूल, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजाकरुकता अभियान चलाकर 01 जुलाई 2024 के लागू होने वाले नये कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी व साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं।
   
चलाया जागरूकता अभियान


इन निर्देशों के क्रम में विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.06.2024 को थानाध्यक्ष मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा व ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा  गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला स्कूल व दुरस्थ ग्राम खोला पोस्ट पनुवानौला  में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तीन नये कानूनो की दी जानकारी
        
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाँफ को 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

लोगो को दी नशा ना करने की प्रेरणा
        
साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी
      
इस दौरान महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

साइब अपराध के प्रति किया जागरूक

वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में  बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

अपराधो की शिकायत को दिए हेल्प लाइन नंबर
      
इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

अभियान में शामिल लोग

इस दौरान ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी अपर उप निरीक्षक  राजेंद्र प्रसाद, हे0कानि0 अनिल कुमार व कानि0 अनिल कुमार सहित स्कूल में छात्र-छात्राये, स्कूल स्टॉफ और गांव में  ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।