Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोडा सुबह से भयंकर गर्मी से परेशान लोगो को हलके बादलो ने आकर राहत देनी चाही पर तभी भयानक आंधी तूफान से लगभग 1 घण्टा लोग भयभीत रहे, कुछ दिनों से अल्मोड़ा जिले में पल पल मौसम में बदलाव हो रहा है। दोपहर में तेज धूप के बाद मौसम में बदलाव हुआ।


जाखनदेवी रोड पर गिरा पोल,

शाम को तेज‌ हवाएँ और हल्की बारिश का दौर जारी है। ऐसे में बक्शी खोला पीतांबर होटल के पास बिजली पोल टूटकर रोड में गिर गया है। जिसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम में कर दी गई है। गनीमत रही की इस दौरान वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। अभी वाहनों का आवागमन भी रोका गया है।