Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा न्यू कलेक्ट्रेट तक शटल बस सेवा को लेकर के मचा घमासान


अल्मोड़ा गत दिनों जो बस सेवा अल्मोड़ा बाजार से न्यू कलेक्ट्रेट तक सटल सेवा के रूप में पिछले कई वर्षों से सुविधा दे रही थी उसका किराया जो पूर्व में ₹10 था उसे बढ़ाकर के ₹30 कर दिया गया जब यह बात स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आई और स्थानीय लोगों के संज्ञान में आए तो यह विवाद का विषय बन गया और स्थानीय लोगों द्वारा इस किराए वृद्धि का कड़ा और सख्त विरोध किया गया और कड़ी चेतावनी स्थानीय प्रशासन को दी जाने लगी

इस पर राष्ट्र नीति संगठन के प्रमुख विनोद तिवारी ने आज जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सोपा जिसमें कई मुद्दों पर बात की गई मुख्य रूप से किराए में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर कल विरोध जताया गया और इसे शोषणकारी अन्याय और अत्याचार पूर्ण कदम बताया और तत्काल प्रभाव से इसे रद्द करने की मांग कर डाली

विनोद तिवारी ने कहा कि बिना किसी कारण के अल्मोड़ा के प्राचीन कलेक्ट्रेट से नवीन कलेक्ट्रेट में शिफ्ट किए जाने से अल्मोड़ा में त्राहिमाम थी तो लोगों ने तब इसका विरोध किया था तब जिला प्रशासन ने एक सटल सेवा शुरू की थी जो कम किराए में लोगों को अल्मोड़ा बाजार से न्यू कलेक्ट्रेट तक पहुंचा सकती थी पर अब उसमें किराए वृद्धि से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में रस है और कहीं ना कहीं इसका कड़ा विरोध खुलकर किया जा रहा है और किया जाएगा

विनोद तिवारी ने कहा कि यदि जिला प्रशासन इस ज्ञापन को हल्के में लेता है और इस चेतावनी को नहीं सुनता है तो आगे आने वाले दिनों में जिला अधिकारी महोदय का घेराव किया जाएगा और आवश्यकता पड़ेगी तो धरना दिया जाएगा।

इस अवसर पर, राज्य आंदोलनकारी कमला जोशी, मंजू पंत, मनोज पांडे, दीपक आर्य, हिमाशू जोशी, पूर्वी, अक्षत,अमरीश समेत राष्ट्र नीति के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।