Fri. Apr 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मीणा के निर्देशन में जनपद में नशे के तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।


      इसी क्रम में थानाध्यक्ष चोरगलिया  भुवन सिंह राणा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19.06.2024 को थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान  गठित  टीम द्वारा सुरेन्द्र  सिंह बिष्ट पुत्र खीम सिंह निवासी खोला बाजार थाना चोरगलिया के कब्जे से कुल 50 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम  बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में मुकदमा FIR नंबर 47/ 24 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
                         
गिरफ्तारी टीम-
1- का0 बसंत भट्ट
2- का0 भारत भूषण