Tue. Jun 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिले में बिनसर अभ्यारण्य में बीते बृहस्पतिवार को जंगल की आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा देखने को मिला। बता दे कि इस दौरान वन विभाग के चार कर्मचारियों की मौत हो गई थी और अन्य चार कर्मचारी काफी घायल हो गए जिन्हें उपचार के बाद दिल्ली एम्स रेफर किया गया उनमें से एक फायर वाचर की मौत हो चुकी है। बता दे कि फायर वाचर कृष्ण कुमार की मौत उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार कृष्ण कुमार के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और इस कारण उनकी मौत हो गई। इसके साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। कृष्ण कुमार अपने घर के इकलौते चिराग थे और उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां तथा बहनों का रो- रोकर काफी बुरा हाल है।