Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में चल रहीं कार्यशाला के तीसरे दिन कुमाऊं विवि के वाणिज्य संकाय से रिटायर प्रो केसी जोशी ने एमएड व बीएड प्रशिक्षुओं को विकसित भारत 2047 की संकल्पना, लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यकलापों, शैक्षिक प्रबंधन और उसके क्रियान्वयन की जानकारी दी।
सोमवार को शिक्षा संकाय में आयोजित कार्यशाला के पहले सत्र में संकायाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षुओं को खत्याड़ी ग्राम सभा में सर्वेक्षण के लिए भेजा गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने खत्याड़ी के ग्रामीणों की शिक्षा का स्तर, आर्थिक स्तर, सांस्कृतिक स्तर, तकनीकी ज्ञान, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से संबंधित आंकड़ों का संग्रहण किया। इसके बाद विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने प्रशिक्षुओं से सामुदायिक समस्याओं की जानकारी लेकर विचार-विमर्श तथा समाधान की खोज करने का आह्वान किया। सहायक प्राध्यापक डाॅ नीलम ने शिक्षार्थी जीवन में सामाजिक भूमिका पर विचार व्यक्त किए। समापन अवसर पर सहायक प्राध्यापक डाॅ संगीता पवार ने शैक्षिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सहभागिता पर चर्चा करते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ललिता रावत ने किया। इस मौके पर डाॅ नीलम कुमारी, डाॅ ममता कांडपाल, डाॅ संदीप पांडे, सरोज जोशी, मनोज आर्या, मनोज कार्की, अंकिता कश्यप, बीना लाल, दीपक खोलिया, आनंद राम आदि मौजूद रहे।