जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्कर्ष ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित सप्तम अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी शीर्षक- “कण कण में राम” कला स्रोत आर्ट गैलरी, अलीगंज, लखनऊ (21 से 23 जून 2024 ) में आयोजित किया गया प्रदर्शनी के समापन समारोह में “माननीय श्री अशोक सिंघल लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड तथा पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला श्री सम्मान तथा प्रदर्शनी के लिए प्राप्त कृतियों में से उत्कृष्ट कला कृति सम्मान का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर सोनू द्विवेदी शिवानी (पूर्व संकायाध्यक्ष दृश्यकला संकाय एवं अध्यक्ष चित्रकला विभाग तथा समन्वयक फाईन आर्ट) सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा को उत्कर्ष ललित कला अकादमी लखनऊ के द्वारा “माननीय श्री अशोक सिंघल लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार इनके द्वारा कला क्षेत्र में निरंतर दिये जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। इस पुरस्कार हेतु प्रोफेसर द्विवेदी को कलाभूषण डा. राजेंद्र सिंह पुंडीर उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष एवं सचिव डा. स्मिता तिवारी के निर्देशन में गठित की गई स्क्रिनिंग कमेटी के रिकमंडेशन पर नामित करते हुए दिया गया, उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष ने कहा कि प्रोफेसर द्विवेदी सतत् क्रियाशील रहते हुए कला जगत में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं इनके कला एवं संस्कृति के विविध पक्षों पर लेखन से कला एवं लेखन की दिशा में नई क्रांति का आगाज हुआ है उन्होंने बताया कि प्रोफेसर द्विवेदी ने विद्या भूषण (डी.लिट्) को पूर्ण कर शिक्षा जगत की सर्वोच्च उपाधि प्राप्त कर कला शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है तथा इसके साथ ही यह भारतीय कला-दर्शन एवं सौंदर्य के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट शोध परक लेखन कार्य विशेष कर हिन्दी भाषा में कर रही हैं जिससे भारतीय सौंदर्य-दर्शन की विवेचना को एक नई दिशा प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि इनकी अनेकों पुस्तकें आज भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय में शोधार्थियों, कला प्रेमियों तथा विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रही हैं इनकी चित्रांकन शैली भारतीय कला तत्वों का जीवंत संयोजन होते है राष्ट्र के विभिन्न स्थानों के अनेक शोधार्थी इनके निर्देशन में शोध पूर्ण कर चुके है और शोधकार्य कर रहे है । कला जगत में निरंतर दिये जा रहे इनके योगदान को देखते हुए उत्कर्ष ललित कला अकादमी के द्वारा इनको ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के लिए नामित कर सम्मानित किया गया, सम्मान समारोह का आरंभ अकादमी के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन के साथ आरंभ किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान हरी शंकर जी, राष्ट्रीय मंत्री, विश्व हिंदू परिषद,नई दिल्ली, संत प्रवर सुनील कौशल,महाराज आश्रम वृन्दावन, मथुरा, माननीय बांकेलाल गौड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, संस्कार भारती नई दिल्ली, स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, राज्य सूचना आयुक्त,उ प्र, गिरीश मिश्र (सह मंत्री), संस्कार भारती उ प्र उपस्थित रहे। लखनऊ कला स्रोत आर्ट गैलरी मे आयोजित सप्तम अखिल भारतीय कला प्रर्दशनी समापन, में आमंत्रित नामित अतिथियों में डॉ0 सुनील कुमार सक्सेना लखनऊ, प्रो0 सोनू द्विवेदी ‘शिवानी’ अल्मोड़ा(उत्तराखंड), डॉ0 अनिता अलीगढ़, प्रो0 सविता नाग मेरठ, प्रो0 ओ0 पी0 शर्मा जम्मु, प्रो0 राका अग्रवाल मेरठ , खुशी राम जौहरी, नोएडा को माननीय श्री अशोक सिंघल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया तथा पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान संतोष पाठक, महाराष्ट्र, डॉ0 कावेरी विज प्रयागराज आदि को देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के लिए प्रोफेसर सोनू द्विवेदी शिवानी को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति ने बधाई प्रेषित की एवं परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट ने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया अधिष्ठाता प्रशासन प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी ने बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रोफेसर द्विवेदी सतत् सक्रिय रहकर विभाग एवं संकाय के विकास मे अपना बहुमूल्य योगदान देती है इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं विभाग तथा संकाय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने इस हेतु हर्ष प्रकट कर शुभकामनाएं प्रेषित की ।
