Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा , सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के नेता व बधुवा मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश का उनके अल्मोड़ा आगमन पर आर्य समाज अल्मोड़ा मे आर्य जनों ने स्वागत किया , वे कौसानी मे आर्य समाज द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय चिन्तन शिविर मे भागीदारी करने पहुचे है , शिविर मे देश भर से चुनिन्दा प्रतिनिधि भाग ले रहे है ।
स्वामी आर्यवेश का स्वागत करते हुए आर्य समाज अल्मोड़ा के मंत्री दया कृष्ण काण्डपाल ने आर्य समाज अल्मोड़ा के इतिहास के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा की 1904 में स्थापित कुमाऊं मे देश की आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है उन्होंने कहा की सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए अल्मोड़ा आर्य समाज के नेतृत्व में 1914 में दलितों का एक विशेष सम्मेलन डोली डाला मे आयोजित किया गया था इस सम्मेलन से संपूर्ण उत्तराखंड में एक क्रांति की लहर फैल गई आर्य.समाज की प्रेरणा व सहयोग से ही अल्मोड़ा डिवेडिंग क्लब की स्थापना हुई तथा गोविंद बल्लभ पंत हरगोविंद बल्लभ पंत इसके प्रमुख सदस्य बने अल्मोड़ा में पहले पुस्तकालय भी आर्य समाज के द्वारा खोला गया तथा महिलाओं के संरक्षण के लिए नारी संरक्षण गृह की स्थापना की गई जो कालांतर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के रूप में सामने आया इस अवसर पर आर्य समाज अल्मोडा के प्रधान दिनेश चंद तिवारी ,व गौरव भट्ट ने स्वामी आर्यवेश सहित उनके साथ आए हुए आर्य समाज से प्रतिनिधियों को ओम पट्टिका प्रदान कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वामी आर्यवेश ने कहा कि इस समय अमेरिका सहित यूरोप के कई देशों में आर्य समाज के कार्यक्रम चल रहे हैं कौसानी में महात्मा गांधी के अनाशक्ति आश्रम मे संपन्न होने वाले शिविर में आर्य समाज के भावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे शादी गीत उत्तराखंड की वर्तमान परिस्थितियों के समीक्षा में की जाएगी उन्होंने कहा की हर समाज की धार्मिक प्रखंड विश्वास के खिलाफ हमेशा करता रहा है इसी संबंध में आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रम कौसानी में तय की जाएंगे।इस अवसर पर आर्य समाज अल्मोड़ा के प्रधान दिनेश तिवारी , मन्त्री दयाकृष्ण काण्डपाल ,उप प्रधान मोहन सिह रावत , कोषाध्यक्ष गौरव भट्ट ,, सुखलाल प्रजापति , सहित बधुवा मुक्ति मोर्चा से जुड़े रेवती बिष्ट अजय मित्र विष्ट आदि मौजूद रहे