Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में पर्यटन के नाम पर जनपद नैनीताल के थाना तल्लीताल क्षेत्र में स्थित नलैना बैंड के नीचे ढकियाताल पर नहाने और सेल्फी की वीडियो बनाकर लोगों को उकसाया जा रहा है और इस खर्तनाक स्थान में तैराकी करने/नहाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।


इस स्थान पर पूर्व में भी कतिपय व्यक्तियों के तैरते समय डूबकर मृत्यु हो जाने की घटनाएं घटित हुई हैं। जिस कारण इसे प्रतिबंधित किया गया है।

आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया इस तालाब में स्नान, भ्रमण आदि करने न जाए तालाब काफी गहरा एवं खतरनाक है।

सभी से अपील है की इस स्थान में सेल्फी लेना, वीडियोग्राफी, नहाना, तैराकी इत्यादि प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में इस क्षेत्र से संबंधित वीडियो/फोटो को प्रकाशित करने पर भी सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जाएगा।