जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर थानांतर्गत रात गुम हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। खोजबीन के बाद पुलिस ने बालिका को चनौदा से बरामद किया

सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने सोमेश्वर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 29 जून 2024 की रात घर से बिना कुछ बताए कहीं चले गई और वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 365 भादवि के तहत मामला पंजीकृत किया। सोमेश्वर के थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने पुलिस टीम की और टीम ने गुमशुदा की खोजबीन शुरु की। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाई और अथक प्रयासों से गुमशुदा बालिका को चनौदा (सोमेश्वर) से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र चन्द्र राय व कांस्टेबल कुन्दन सिंह शामिल रहे।