Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
दिनांक 04/07/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी थाना भतरौजखान के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UP21-W-8903 मोटरसाईकिल का चालक हिमांशु कुमार निवासी ग्राम बंगोडा, भतरौजखान जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
चेकिंग अभियान जारी है।