Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए कल दिनांक 6 जुलाई 2024 को अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश होने की संभावना/किसी भी प्रकार की आपदा घटित होने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनीत तोमर के निर्देशानुसार जनपद के सभी शासकीय /अशासकीय, अर्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों का अवकाश रहेगा।अल्मोड़ा जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लगातार तीसरे दिन भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने आज शुक्रवार को आदेश जारी कर छह जुलाई शनिवार को जिले भर के स्कूल कालेजों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।