Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 05/07/2024 को नगर पालिका के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिले आज की वार्ता मैं उन्होंने बताया की जाखन देवी सेवानिधि से जीवनपुर को जाने वाला मार्ग सिंचाई विभाग द्वारा खोद कर रास्ता तोड़ कर विगत एक वर्ष से खराब कर दिया गया है लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी आंखे मूंद कर बैठे हे कुछ दिनो पूर्व इस रास्ते पर एक व्यक्ति गिर कर चोटिल हो गया वहा पर आने वाले बुजुर्ग महिलाएं बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सिंचाई विभाग इसमें कोई भी उचित कदम उठाने के लिए तैयार नहीं है और कोई भी कार्य उस रास्ते पर करवाने के लिए तैयार नहीं है आज सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता से भी दूरभाष पर अमित साह मोनू की वार्ता हुई लेकिन उन्होंने इस कार्य को जल्द करने के लिए अपनी कोई इच्छा नहीं जताई उनके बातों से लग रहा था कि उनको लोगों की जान माल से कोई भी सरोकार नहीं है वह अपनी जिम्मेदारी है उसे भाग रहे हैं इस संबंध मैं लोगों की अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से वार्ता हुई उन्होंने निवेदन किया है कि उसे रास्ते को सही करवा दिया जाए जिससे लोगों की जान जिंदगी बच सके और वहां से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े आज वार्ता करने वालो मैं निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू,अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी,संजय जोशी,एन.डी.पांडे आदि लोग उपस्थित रहे