जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब कहर बरपाने लगी है। बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं कई जगहों पर भारी जानमाल का भी खतरा भी हो रहा है। कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो लोग दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लोग हैदराबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इधर मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उधर भाबर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पौड़ी हाईवे कई बार बाधित हो रहा है। भारी बारिश से शनिवार को पौड़ी-श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुश्ता टूटने से यहां पर खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन मलबे मे दब गए। वहीं श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से घाट डूब गए। चेतवानी स्तर से करीब एक मीटर नीचे अलकनंदा बह रही है।
