Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्डजनतानामा न्यूज़ : पिछले एक दो दिनों से कुमाऊं में हो रही है लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह सड़कों में मलबा आया है। वहीं नैनीताल जिले के रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमावर्ती पड़ाव के पास पन्याली गव्हरे पर बना पुल अचानक टूट गया है। बताया जा रहा है कि सालों पुराना यह पुल काफी ख़राब हो गया था। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। जिससे पुल का निचला हिस्सा टूट गया और पुल धंस गया। पुल तोड़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रामनगर मोहन मार्ग पर स्थित कुमाऊं के कई क्षेत्रों को जोड़ा गया है। यहां भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग सहित अनेक स्थानों पर प्रतिदिन इस पुल से अनेक वाहन गुजरते हैं। लेकिन पुलों के विनाश के बाद अब इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गयाँ है । इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।