Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा! लगातार हो रही बारिश के चलते अब नदी नाले उफान पर हैं, कई सड़कें बंद हो गई हैं, कई पुल विनाश की खबरें आ रही हैं और कई जगहों पर पेड़ गिरने से हुए नुकसान की खबरें आ रही हैं! इसी क्रम में जागेश्वर के मंदिर से कुछ दुरी पर झांकर सैम मंदिर की धर्मशाला के ऊपर आज एक विशाल वृक्ष गिर गया जिसे धर्मशाला क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि इसमें किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ गनीमत रही कि उस समय धर्मशाले में कोई लोग मौजूद नहीं थे अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी,


मंदिर समिति के अध्यक्ष देवी पाण्डेय ने बताया कि पेड़ गिरने से मंदिर की छत को काफी नुकसान पहुंचा है, गनीमत रही किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण यह दुर्घटना घटी थी यह छत का निर्माण अभी हाल में ही किया गया था जिसे पुराने मंदिर को सुरक्षा प्रदान की जा रही थी मंदिर पर पेड़ गिरने से मंदिर परिषद में उपस्थित भक्त को पुजारी बाल बाल बचे