जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखंड क्रांति दल जनपद इकाई का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य से मिला जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज को बने हुए 3 वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक का संचालन नहीं हो पाया है जिस विषय में आज मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिला और बहुत लंबी चर्चा के बाद प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो जाएगा जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक संचालक नहीं होता है तो उत्तराखंड क्रांति दल जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगा शिष्टमंडल में केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी मोहित शाह प्रमोद जोशी मनोज वैभव जोशी दिनेश कुमार दीपक कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
