Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

तहसील अल्मोड़ा के राजस्व क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व तीन नाबालिग बच्चों सहित घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में अल्मोड़ा तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र में एफआईआर पंजीकृत करायी गयी थी । जिसकी विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को हस्तान्तरित हुई थी।


एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष महिला थाना को गुमशुदा महिला व नाबालिग बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे।

विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 10.07.2024 को गुमशुदा महिला को उसके तीन नाबालिकग बच्चों के साथ दिल्ली उत्तम विहार से सकुशल बरामद किया गया।

गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया है।

बरामदगी पुलिस टीम

1-अपर उपनिरीक्षक तनुजा हयांकी,महिला थाना अल्मोड़ा

2-हेड कांस्टेबल संदीप पांडे ,कोतवाली अल्मोड़ा

3-महिला कांस्टेबल सुदेश ,महिला थाना अल्मोड़ा