Wed. Jul 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड रविवार को क्वारब मौना मार्ग में घुराड़ी पुल के पास स्थित सिद्धपीठ सिद्धेश्वरी माता के मंदिर में धर्म जागरण समन्वय द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में भक्तों का सुबह से ही पूजा करने के लिए तांता लगा रहा । इस अवसर पर भक्तों ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया।विशाल भंडारे का हुआ आयोजन सिद्धपीठ सिद्धेश्वरी माता मंदिर के भक्तों एवं धर्म जागरण समन्वय द्वारा आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिस पर सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन के साथ मां के जयकारों से क्षेत्र गूंजायमान हुआ।