Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जागेश्वर अल्मोड़ा ! सुख समृद्धि का प्रतीक उत्तराखंड के प्रसिद्ध हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले की पूजा अर्चना का शुभारंभ किया।


इस दौरान उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पद्म का वृक्ष भी लगाया तथा हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास का परिणाम है कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास रिपोर्ट उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर आई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के कोसी से कौसानी तक साइकिल ट्रैक का निर्माण किए जाने पर काम किया जा रहा है जिससे अल्मोड़ा जनपद के पर्यटन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर के विस्तार की भी योजना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अभिन्न प्रतीक है। यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यहां कोई अपनी मर्जी से नहीं बल्कि बाबा के बुलावे पर ही आता है। श्रावणी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला पौराणिक संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। श्रावणी मेला सदियों से भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की है, तब से यहां भक्तों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के यहां आने से लगातार योगदान की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार देश एवं प्रदेश में विकास के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीर्थस्थानों को बढ़ाने के लिए भी उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केदारनाथ एवं बद्रीनाथ मंदिर के मास्टर प्लान के माध्यम से केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उसी प्रकार जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के माध्यम से भी यहां के लोगों के निवास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान का कार्य पूरा होने के बाद प्रति वर्ष 10 लाख श्रद्धलु यहां आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से यहां के लोगों एवं जनपद की आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी एवं जीवन सुखद होगा।

इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी जनपदवासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले के शुभकानाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में कई कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति का स्वरूप एवं प्रदेश में तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था और अग्रसरता आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि

👉 सरयू (सेराघाट) से वृद्ध जागेश्वर सहित जागेश्वर क्षेत्र के लिए पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा।

👉 भगतटोला कपकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।

👉 मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत वृद्ध जागेश्वर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाएगा।

👉 भिकियासेन में बांध का निर्माण किया जाएगा।

👉 चमड़खान में बैंक की स्थापना की जाएगी।

👉भरतौली के प्राचीन देवायल मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

👉 डिप्टेश्वर महादेव एवं कोटेश्वर महादेव का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

👉 मर्चुला भिकियासेन मोटर मार्ग पर रामगंगा नदी पर रैदास नमक मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

👉 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनोदा सोमेश्वर के उन्नत भवन का निर्माण किया जाएगा।

👉 चायखान – थूवासीमल से धूलि – धोनी (अडोली सिमोली) व धूलि रौतेला छतना बैंड तक लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा।

👉सोमेश्वर के ग्राम सभा में धूनी गैर नमक स्थान पर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

👉 शहर फाटक नंगधूनी मंदिर के पास मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

👉 कंधार खोवा के सुन्नियाकोट माटीला मोटर मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारकों और मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

👉 विकासखंड हवलदारबाग के गोविंदपुर स्थित देवघाट के नानकोसी में मिनी बैराज का निर्माण किया जाएगा।

👉जागेश्वर विधानसभा में 40 किमी डामरीकरण के प्रस्ताव पर जो भी संभव होगा इस पर कार्य किया जाएगा