Thu. Oct 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा हल्द्वानी बुधवार की तड़के हुई बारिश से एक बार फिर काठगोदाम क्षेत्र में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आ गया। अचानक आए तेज बहाव की चपेट में दो कारें देवखड़ी नाले का शिकार होते-होते बच गईं। जानकारी के मुताबिक दो कारें काठगोदाम की तरफ जा रही थीं। इसी बीच एक कार में एक महिला, दूसरी कार में दो पुरुष सवार थे। दोनों कारें तेज बहाव में फंस गई। दोनों कार पानी की तेज बहाव में बहने लगी लेकिन नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरिकेडिंग में कार फंस गई थी, किसी तरह दोनों कारों को वहां से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेतावनी भी जारी की। गनीमत रही किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।