Fri. Mar 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 18/07/2024 को 28 वे दिन धरना जारी रहा साथ ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा से संघर्ष समिति की हुई वार्ता-


रानीधारा संघर्ष समिति की आज हुई जिलाधिकारी से हुई वार्ता में संघर्ष समिति की माँग कि अस्थाई रूप से रानीधारा वासियों को इस बरसात में बरसात व पेयजल की लीकेज पाइप लाइनों को दूरस्थ कर लोगो के घरों में घुस रहे पानी को रोका जाएं।
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एक कमेटी का गठन कर दिया है,जिस की रिपोर्ट पर जल्द ही उपरोक्त समस्या का समाधान किया जाएगा।
जिलाधिकारी से वार्ता में संघर्ष समिति के सयोजक विनय किरौला,अध्यक्ष दीप चंद्र पाण्डे,मीना बिष्ट,भगवती डोगरा,कमला बिष्ट,नीमा पंत,मीनू पंत,लावण्य पंत,सुमित नज्जौन, उमा अलमिया,ऐड०सुनीता पाण्डे,वैभव जोशी,पी0एस0रावत,चेतना पंत,ज्योति पंत,तनुजा पंत,गीता पाण्डे,भुवन चंद्र कांडपाल, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।