जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा में दिनांक- 18-07-2024 को वादी गोविन्द सिंह निवासी लक्ष्मेश्वर भैरव मन्दिर के पास अल्मोडा ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी कि उनकी मोटर साईकिल बजाज पल्सर नं० यूके 01पी-1746 को रात्रि में लक्ष्मेश्वर के पास से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा धारा 303(2) BNS के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 19/07/2024 को उल्का मंदिर शैल बैंड से चोरी में संलिप्त 02 युवको से चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। चोरी के सफल अनावरण में प्रभारी एसओजी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की टीम द्वारा भी सहयोग दिया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिये उन्होनें यह बाईक चुराई थी।
बरामदगी
बजाज पल्सर बाईक
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम/पता
1. हर्षित लोहनी उम्र-19 वर्ष पुत्र अनिल लोहनी निवासी ग्राम दर्शानी पोस्ट गरुड थाना वैजनाथ जिला बागेश्वर
2. रवि थापा उम्र-18 वर्ष पुत्र शंकर थापा निवासी टीट बाजार गागरी गोल थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर
गिरफ्तार करने वाली कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम
1- अपर उपनिरीक्षक अवतार सिंह
2-कानि0 सूरज प्रकाश
3-कानि0 हरीश राठौर