जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कल 22 जुलाई को नैनीताल व उधम सिंह नगर जिले में रेड अलर्ट जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और हरिद्वार में येलो अलर्ट व पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी दी।
कल सोमवार को स्कूलों की छुट्टी

इसी के चलते ऊधमसिंह नगर जिले के जिलाधिकारी उदयराज सिंह और नैनीताल कि जिलाधिकारी बंदना सिंह ने बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जुलाई (सोमवार) को अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।