Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा गौ सेवा न्यास गुरुकुल शोले में आज एस एस जे विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष बी डी एस नेगी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ , इसमें डे केयर व पैन्सनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष हेम जोशी , डॉ मोहन वर्मा , गोविन्द बल्लभ जोशी , नरेन्द्र कुमार पाण्ड़े ,आदि मौजूद रहे इस अवसर पर गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने सभी अतिथियों का गौशाला में स्वागत करते हुए कहा कि पिछले वर्ष लगाये गये पौधों मे से लगभग पचास प्रतिशत पौधे गौशाला की सीमा में सुरक्षित है ,। इस वर्ष भी लगभग एक हजार पौधे गौशाला मे लगाये गये है , जबकि दस हजार पौधो से अधिक पौधे गौ कृपा महिला पौधालय ने बिभिन्न संस्थाओं को उपलब्ध कराये है , उन्होंने कहा कि गौशाला ना केवल अपनी सीमा मे अपितु अन्य लोगों को भी बांज, परिजात उतीस , रीठा, शहतूत , व क्वैराल , , बितरैण , देवदार , माल्टा , नीबू , आदि विविध प्रकार के वन्य व फलों के पौधे जरूरत मन्द लोगो को उपलब्ध करा चुकी है नर्सरी मे अभी भी कई प्रजाति के पौधे मौजूद है ।