Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 03 अगस्त (शनिवार) को एक दिवसीय नैनीताल जनपद भम्रण पर आ रहे है।


जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान बताया कि श्री धामी 12ः00 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दून युनिवर्सिटी हैलीपैड से प्रस्थान कर 12ः45 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुॅचेगे। 13ः00 बजे कुमाऊॅ विश्वविद्यालय नैनीताल छात्र महासंघ द्वारा आयोजित ’सर्वोदय-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगे। इसके उपरान्त 14ः15 बजे स्टेडियम हैलीपैड गौलापार काठगोदाम पहुॅचेगे।