Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय संस्थान,अल्मोड़ा के सदस्यों ने आकर भेंट की।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को संस्थान की दीदीयों ने रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए राखी बांधी और उन्होंने विद्यार्थियों के हित में किये जा रहे रचनात्मक कार्यों के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आध्यात्मिक सूक्तियों के आधार पर जीवन बेहतर बनाने के लिए भी चर्चा हुई। उन्होंने इस अवसर पर कुलपति प्रो बिष्ट को आध्यात्मिक सूक्ति का चिन्ह भेट किया। विश्वविद्यालय को नशा उन्मूलन के लिए अपना सहयोग देने को लेकर बात कही। इस दौरान संस्थान के बी. के. नीलम, हेमेंद्र जोशी, सावित्री सांगा, नीलम और जोशी शामिल रहे।