Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 16 अगस्त अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सांसद कार्यालय शैलेश होटल में पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे पुरोधा रहे जिन्होंने राजनीतिक सुचिता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण दिया इस अवसर पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में अटल बिहारी वाजपेई जी के अविश्वरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और वह सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।


इस अवसर पर विचार गोष्ठी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने भी संबोधित किया विचार गोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल राजीव गुरुरानी प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ सदस्य संयोजक महेश नयाल जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी प्रकाश भट्ट मीना भैसोड़ा जिला मंत्री देवाशीष नेगी पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक पूनम पालीवाल जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान बंसीलाल कक्कड़ नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मटपाल जगमोहन बिष्ट युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी मोहित बिष्ट आशीष गुरुरानी गरिमा धपोला इंदिरा बिष्ट खजान आदि उपस्थित थे