Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस सतर्क, बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को दिला रही सुरक्षा का एहसास, यातायात व्यवस्था सुचारू


प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पर बाजारों में होने वाली भीड़-भाड़ के दृष्टिगत उक्त पर्व को सकुशल संपन्न करने हेतु अराजक तत्वों पर नजर रखने एवं आम जनमानस को सुरक्षित महसूस कराने हेतु सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को सतर्कता व कड़ी चौकसी बरतने कर निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में उक्त त्यौहार को देखते हुए नैनीताल पुलिस लोगों की सुरक्षा हेतु पुलिस अलर्ट मोड में है। असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने तथा उन पर पैनी नजर रखने के लिए बाज़ारों/ भीड़भाड़ वाले स्थानों में पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया तथा आमजनमानस को जेबकतरों से सावधान रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है। त्योहार के दिन हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।