Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हरेला पीठ और केंद्रीय संचार ब्यूरो,नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के दूसरे दिन हिंदी विभाग में शोधपत्रों के वाचन हुए। कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में तकनीकी सत्र संचालित हुआ जिसमें शोधार्थियों द्वारा दर्जनों शोधपत्र पढ़े गए। इस तकनीकी सत्र की सह अध्यक्षता डॉ बलवंत आर्या और सत्र का संचालन डॉ पूरन जोशी ने की।


वहीं चित्रकला एवं दृश्यकला संकाय में केंद्रीय संचार ब्यूरो,नैनीताल (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा 24 वीं छात्रा वाहिनी NCC के सहयोग से चंद्रमा और चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग की गौरवशाली स्मृति पर गोष्ठी आयोजित हुई।
द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, अतिथि रूप में NCC 24 बटालियन के सी.ओ. कर्नल मनोज कांडपाल, विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिक मोहित कुमार जोशी (एरीज,नैनीताल), विशेष वक्ता डॉ नवीन जोशी (वरिष्ठ वैज्ञानिक, यूकॉस्ट), डॉ एसएस सामंत (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं सलाहकार (युकॉस्ट), विशिष्ट अतिथि प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष,विज्ञान), कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एस.एस. सामंत(वैज्ञानिक),क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट, कार्यक्रम सहयोगी रूप में 24 बटालियन की ANO लेफ्टिनेंट (डॉ) ममता पंत आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
अतिथि रूप में एनसीसी 24 बटालियन के सी.ओ.कर्नल मनोज कांडपाल ने इसरो जैसी संस्थानों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिक मोहित कुमार जोशी (एरीज,नैनीताल) ने इसरो द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान-3 से संबंधित वीडियो दिखाकर इसरो के क्रियाकलापों से अवगत कराया और एरीज संस्थान, नैनीताल के खगोल विज्ञान संबंधित गतिविधियों की जानकारी साझा की।
विशेष वक्ता डॉ नवीन जोशी (वरिष्ठ वैज्ञानिक, युकॉस्ट) ने युकॉस्ट के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि रूप में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने केंद्रीय संचार ब्यूरो,नैनीताल को अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं को लेकर कहा