Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

110 से अधीक उपभोक्ताओं ने लिए भरे गैस सिलेंडर


देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रयासों की लगातार हो रही सराहना

जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के आदेशों के पश्चात इंडियन गैस एजेंसी द्वारा आज दिनांक 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को मुख्य बाजार में निवास करने वाले उपभोक्ताओं के लिए गैस वितरण का कार्य एजेंसी के कर्मचारियों व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर चयनित स्थलों थाना बाजार, रघुनाथ मंदिर व बाटा चौक पर किया गया।
इस रविवार मुख्य बाजार के 110 से अधीक उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़ कर गैस सिलेंडरों के वितरण की व्यवस्था का लाभ उठाया। मुख्य बाजार के सभी उपभोक्ताओं, गृहिणियों का कहना था कि इससे पहले उन्हें गैस सिलेंडर भरवाने के लिए दूर पोस्ट ऑफिस या शिखर से गैस लेने जाना पड़ता था जिसके लिए 100 से 200 रुपए तक का भाड़ा मजदूरों को देना पड़ता था जो कि अतिरिक्त भोज था।

मुख्य बाजार के उपभोक्ताओं, गृहणियों ने एकबार पुनः जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनित तोमर, जिलापूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा मुकेश, इंडियन गैस एजेंसी प्रबंधक मुकेश व विशेष आभार देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारीयों का किया है।