जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
जनपद अल्मोड़ा के कोतवाली अल्मोड़ा व थाना धौलछीना, लमगड़ा क्षेत्र में चलाया गुमशुदाओं का सत्यापन अभियान


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम का गठन कर जनपद के गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों का रिकार्ड तैयार कर उनकी तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में सीओ अल्मोड़ा, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी स्माइल टीम अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह मय हेड कानि0 अनिल कुमार, हेड कानि0 सुरेश गिरी व महिला कानि0 रजनी बघरी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के कोतवाली अल्मोड़ा व थाना धौलछीना, लमगड़ा क्षेत्र के गुमशुदाओं का सत्यापन किया गया। साथ ही गुमशुदाओं की तलाश हेतु आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है।