जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
आज दिनांक 15/10/2024 को कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में पीएचडी में पंजीकृत शोधार्थियों की शोध प्रगति आख्या प्रस्तुति संचालित की गई। उक्त प्रस्तुति में शोधार्थियों द्वारा अपने शोध शीर्षक के अंतर्गत किए गए कार्य तथा शोध से सम्बन्धित स्थलों के निरीक्षण तथा शोध से संबंधित आंकड़ों के प्रबंधन एवं प्रस्तुतीकरण की अद्यतन शोध प्रगति आख्या की प्रस्तुति विभाग के समन्वयक, शोध निर्देशकों तथा विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत की। उक्त प्रस्तुति में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष डॉ० पारुल सक्सेना,डॉo बीo पीo पाण्डे, परिसर विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लिकेशन, एलoएसoएमo परिसर, पिथौरागढ़ एवं डॉo मनोज कुमार बिष्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा, डॉo अनामिका पंत, इंजीo अर्पिता जोशी, इंजीo रवींद्र नाथ पाठक, कमल जोशी, मनोज मेर तथा शोधार्थियों में देवेंद्र कुमार, गुंजन माथुर, पारस नेगी, प्राची जोशी, अनुजा शर्मा, राहुल तिवारी, मोनिका यादव, मलिका कुल्याल, आशीष भट्ट, अनुभव मेहरा एवं हर्षवर्धन चौधरी आदि उपस्थित रहे।
